फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी एंबुलेंस और बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने थाने में किया जमकर हंगामा

Sat, 09 Dec 2023 01:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में सरकारी एंबुलेंस और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के स्योहारा में मुरादाबाद रोड स्थित गांव गैड़ाजुड़ से आगे सरकारी एंबुलेंस से एक बाइक सवार टकरा गया, जिसमें मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुरादाबाद रोड को जाम करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


बताया गया कि अंजार पुत्र जाकिर निवासी ग्राम किवाड़ स्योहारा हाल निवासी राहुल विहार गाजियाबाद गांव बगवाड़ निवासी अपने मौसा शाकिर के घर रहकर ट्रक चलाने का काम करता था। रविवार को सऊदी जाने के लिए अंजार की वीजा आई थी, जिसके बाद वह आज अपने घर जा रहा था। 

अंजार घर जाने से पहले अपनी दूसरी रिश्तेदारी में गांव सुरानंगला जा रहा था। जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंगललिपी फार्म हाउस के पास पहुंचा तो सामने से आ रही सरकारी एंबुलेंस से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में अंजार की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने मुरादाबाद मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी भारत सिंह सोनकर, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी, थाना प्रभारी नूरपुर रविंद्र वशिष्ठ और थाना प्रभारी निरीक्षक धामपुर अता मोहम्मद घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: शाही शादी में लगते रहे रशियन डांसरों के ठुमके, छलकते रहे जाम, खूब सुर्खियां बटोर रहा ये कार्यक्रम
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन
मृतक अंजार पुत्र जाकिर के शव को बिना परिजनों को दिखाए पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर लोगों में आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने थाने ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अंजार की सांसें चल रही थीं लेकिन, उसके बाद भी पुलिस ने जिस गाड़ी में अंजार था उसमें से तीन व्यक्तियों को उतारकर जबरन शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मौके पर सीओ धामपुर व कई थानों की फोर्स मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें