फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम से 75 खिलाड़ियों का दल लखनऊ रवाना

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में बिजनौर से जाने वाले खिलाड़ियों की बस को रवाना करते एस - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम से 75 खिलाड़ियों का दल लखनऊ रवाना
विज्ञापन

बिजनौर। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एवं मेडल पाने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में जनपद बिजनौर से 75 खिलाड़ी खिलाड़ियों को तीन बसों से लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, डॉ. अमित नारायण सिंह ने संयुक्त रूप 75 खिलाड़ियों के दल को लखनऊ के लिए रवाना किया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार खिलाड़ियों के इस दल को तीन बसों से भेजा गया है। इनमें 50 पुरुष तथा 25 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एवं मेडल पाने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में जनपद बिजनौर से युवक मंगल दल के अध्यक्ष 25 युवक एवं 25 महिला युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लखनऊ भेजा गया है। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अजय कुमार, अनमोल सक्सेना, चित्रा चौहान, रुद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें