फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में 1.30 करोड़ की रिकवरी का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में 1.30 करोड़ की रिकवरी का नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। सुंदरवाली कोटावाली नदी में पट्टा नाम कराकर अवैध खनन करने के मामले में प्रशासन ने जुर्माना जमा न करने पर आरोपी से 1.30 करोड़ की रिकवरी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसके लिए पहले नोटिस जारी किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो प्रशासन इसके लिए उत्तराखंड शासन और खनन विभाग को भी पत्र लिखकर रिकवरी में मदद मांगने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि यहां पट्टा निरस्त होने पर आरोपी ने उत्तराखंड में खनन शुरू कर दिया था। प्रशासन ने करीब चार करोड़ का जुर्माना लगाया था, जिसमें यह रकम अभी तक जमा नहीं की गई थी।
करीब साढ़े छह माह पहले सुंदरवाली में करीब सवा दो हेक्टेयर जमीन पर आरबीएम (रीवर बेड मैटीरियल) की खोदाई का पट्टा बिजनौर प्रशासन ने स्वीकृत किया था। यह पट्टा गौरव अग्रवाल के नाम जारी किया गया। डीएफओ नजीबाबाद ने भी इस मामले में प्रशासन को पत्र लिखकर गलत जगह खनन होने और पर्यावरण को नुकसान का हवाला देते हुए पत्र लिखा। पहले तत्कालीन डीएम रमाकांत पांडेय ने 20 अप्रैल को 2.38 करोड़ रुपये, 23 मई को 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। गड़बड़ी नहीं रुकी तो वर्तमान डीएम उमेश मिश्रा ने यह पट्टा ही निरस्त करते हुए करीब सवा करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। उस पर कुल सवा चार करोड़ का जुर्माना लगा। खनन विभाग के सूत्रों की माने तो इस मामले में एक करोड़ 30 लाख रुपये जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई। प्रशासन ने इस जुर्माने की राशि को वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। जुर्माने की शेष राशि एक करोड़ तीस लाख रुपये बताई जा रही है। इसके लिए प्रशासन नोटिस भी जारी कर रहा है। चूंकि गौरव अग्रवाल उत्तराखंड का निवासी बताया जा रहा है तो डीएम बिजनौर की ओर से उत्तराखंड शासन, खनन विभाग को भी इसमें शामिल किया जा रहा है, ताकि वहां की मदद से यह रिकवरी की जा सके।
विज्ञापन

उत्तराखंड में चल रहा खनन
बिजनौर में पट्टा निरस्त होने के बाद उत्तराखंड में खनन शुरू कर दिया गया था। पूरा सामान समेट लेने के बाद यहां प्रशासन के पास रिकवरी करने का ऑप्शन ही बंद हो गया। चूंकि आरोपी का उत्तराखंड में खनन चल रहा है, ऐसे में खनन विभाग की मदद से यह रिकवरी होने की उम्मीद प्रशासन को है।
विज्ञापन

पट्टा लेकर गलत तरीके से खनन करने के मामले में गौरव अग्रवाल का पट्टा पहले ही निरस्त किया जा चुका है। अधिकांश धनराशि उसकी जमानत राशि से वसूल कर लिए गए हैं। शेष धनराशि वसूलने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। पैसे जमा न करने पर आरसी जारी कर दी जाएगी। जुर्माने की पूरी करम वसूली जाएगी - उमेश मिश्रा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें