भारी संख्या में जिले के किसान पहुंचे मुजफ्फरनगर महापंचायत में
बिजनौर। रविवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित पंचायत में जिले से भारी संख्या में किसान पहुंचे। ज्यादातर किसान निजी वाहनों और बसों से मुजफ्फरनगर गए। सुरक्षा के लिहाज से बैराज रोड पर पुलिस बल तैनात रही। हालांकि पुलिस ने किसी को भी नहीं रोका। लेकिन पुलिस ने कई जगहों पर जाने वाले किसानेें की वीडियोग्राफी कराई।
महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह सात बजे से ही किसानों ने जाना शुरू कर दिया था। किसान ट्रैक्टर ट्राली, बस, निजी वाहनों, यहां तक कि बाइकों से भी मुजफ्फरनगर गए। अंदर जगह न मिलने पर बसों की छत पर भी बैठकर किसान गए। इस दौरान किसानों ने खूब नारेबाजी की। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व महासचिव सुनील प्रधान, मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी आदि दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज रोड पर किसानों के वाहनों को भिजवाने में लगे रहे। सुबह आठ से नौ बजे तो बिजनौर से बैराज रोड पर जाने वाले दस में सात वाहन केवल किसान यूनियन के ही रहे।
वाहनों की भीड़ को देखते हुए पुलिस भी बहुत सतर्क रही। पुलिस ने कहीं भी जाम नहीं लगने दिया। रिंग रोड से लेकर बैराज तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने दावा किया कि जिले से 15 हजार से अधिक किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। कहा कि महापंचायत के बाद जिले के किसानों की स्थानीय समस्या को भी उठाया जाएगा।
अफजलगढ़ गुरूद्वारे से मुजफ्फरनगर पंचायत के लिए रवाना होते किसान।- फोटो : BIJNOR
मुजफ्फरनगर पंचायत में खाना वितरित करते बिजनौर के किसान।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने वाहनों से जाते किसान।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में बैराज पर मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने जा किसानों की गाड़ी चेक करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने जाते किसान।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने वाहनों से जाते किसान।- फोटो : BIJNOR