फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बर्बाद कर देंगे तीनों दल

Sun, 13 Apr 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार की सीट पक्की हो गई है। देश में मोदी को पीएम बनने से अब कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को बिल्ली की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस प्रकार घर में रखे दूध की बिल्ली हिफाजत नहीं कर सकती। उसी तरह ये तीनों पार्टियां देश को बर्बाद करके रख देंगी। हम सभी को देश बचाने के लिए कांग्रेस सपा और बसपा का सूपड़ा साफ करना होगा, तभी नया देश विकसित हो सकता है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि वह जनता से गर्त में जा रहे देश को बचाने के लिए मोदी को पीएम बनाने के लिए मुरादाबाद सीट को जिताने की जनता से भीख मांग रहे हैं। देश में संकट का दौर है। इससे जनता ही उबार सकती है। देश के कई राज्यों का वह दौरा कर चुके हैं। सभी राज्यों की जनता केंद्र में एनडीए की सरकार और मोदी को प्रधानमंत्री बनना चाहती है। कांग्रेस, सपा व बसपा प्रदेश में तो जनता को गुमराह करने के लिए आपस में लड़ते हैं, जबकि पिछले 65 सालों से देश को बर्बाद कर रही कांग्रेस को सपा और बसपा समर्थन दे रही हैं।
वर्ष 1998 से 2000 तक देश में भाजपा की सरकार थी, अटल बिहारी वाजपेयी पीएम थे तो देश में महंगाई, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हो गया था। जब यूपीए की सरकार आई तो साढ़े पांच लाख करोड़ का भ्रष्टाचार कर लिया गया। अटल की सरकार में कोई भी मंत्री दागी नहीं रहा। दुनिया अटल सरकार की इस सच्चाई को स्वीकारती है। लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों को न तो उनके गन्ना मूल्य का भुगतान दिला पाई और न ही बिजली पानी की व्यवस्था कर पाई है। यूपी के किसानों का मिलों पर आठ लाख दस हजार करोड़ रुपये अभी तक बकाया है।
विज्ञापन


उद्योग विकसित होंगे
राजनाथ सिंह ने मुरादाबाद के पीतल उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण यह उद्योग तबाह हो गया है। देश में ऐसे साढ़े चार हजार करोड़ उद्योग हैं, जो गर्त में जाने की स्थिति में हैं। जनता ने केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाई तो हर उद्योग को विकसित किया जाएगा।
आंख नहीं मिला पाएंगे विरोधी
राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के मान सम्मान और स्वाभिमान वाली होगी। चीन, पाकिस्तान जो देश को आंख दिखाते हैं, अब आंख नहीं मिला पाएंगे।

मुसलिमों पर मरहम का प्रयास
मुसलिम नौजवानों को आकर्षित करते हुए कहा कि सपा जात-पात की राजनीति कर रही है। भाजपा देश निर्माण की बात करती है। देश में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय है। पाक आतंकी भारतीय सैनिकों को मारकर उनके सिर धड़ से अलग कर ले जाते हैं, लेकिन केंद्र की मनमोहन सरकार नौजवानों के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए कुछ नहीं कर पाती। ऐसी कमजोर सरकार को अब जनता स्वीकार नहीं कर रही है। दुनिया की कोई ताकत नहीं जो देश में परिवर्तन को रोक सके। उन्हाेंने जनता से पूछा कि अगर घर में रखे दूध की बिल्ली से हिफाजत कराई जाए तो क्या बिल्ली दूध को चट करने से बाज जा जाएगी। ऐसे ही बिल्ली की तरह कांग्रेस, बसपा, सपा कर रही हैं। गुजरात में प्रति व्यक्ति जितनी आय है कि उतनी आय और किसी राज्य में नहीं है।

जनता का अभिनंदन करने आऊंगा
राजनाथ सिंह ने जनता से वचन लिया कि वह मोदी को पीएम बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशी सर्वेश को हर हाल में जिताएंगे। उन्होंने भी वचन दिया कि यदि जनता ने उनके वचन को पूरा किया तो वह इसी मैदान में उनसे स्वागत में गले में हार पहनने के लिए नहीं, बल्कि जनता का अभिनंदन करने के लिए आएंगे।

सभा में गुटबंदी हावी
इस सभा में भाजपाइयों में टिकट को लेकर उभरी गुटबंदी स्पष्ट दिखाई दी। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह और उनका कोई समर्थक चुनावी सभा में दूर तक नजर नहीं आया।
प्रत्याशी का पुतला फूंका, काले झंडे दिखाए
चुनावी सभा से पहले गांव भज्जावाला में इंद्रदेव समर्थक राजीव, ईश्वर सिंह, सत्यपाल, राजवीर, कुलमणि, अनवार, दयाराम, मलखान, धूम सिंह, कासिम, सौरभ, सतीश, सीताराम आदि ने पार्टी प्रत्याशी सर्वेश का पुतला फूंका और बाद में अफजलगढ़ तिराहे पर पहुंचकर काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन


झलकियां
दो बजे के स्थान पर पांच बजकर 13 मिनट पर आसमान से उड़ता दिखाई दिया हेलीकाप्टर।
पांच बजकर 19 मिनट पर चुनावी सभा के दूसरी तरफ हाईवे पार मैदान में हेलीकाप्टर उतरा। 5.21 पर मंच पर पहुंचे राजनाथ सिंह।
हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मंच पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने बगैर किसी औपचारिकता के शुरू किया भाषण।
भाषण में केवल किसानों, मुस्लिमों को आकर्षित करते हुए सीध सर्वेश के लिए जनता से वोट मांगे।
पांच बजकर 33 मिनट पर भाषण पूरा हो जाने के बाद राजनाथ सिंह मंच से छोड़ गंतव्य के लिए रवाना।
दुपहरी भर चिलचिलाती धूप में जोश-ओ-खरोश के साथ जमे रहे कार्यकर्ता।
राजनाथ की चुनावी सभा के बाद कार्यकर्ता उत्साहित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें