फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्खीवाला में सिखों के दो पक्ष भिडे़

Sun, 13 Apr 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर गांव लक्खीवाला में सिखों के दो पक्ष भिड़ गए और एक पक्ष ने घरों पर धावा बोलकर गोलियां बरसाई तथा कृपाण के साथ सड़कों पर निकल आए। आरोपियों को कृपाण लहराते देख राहगीर भी भाग खडे़ हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन व्यक्तियों को दबोच लिया है। हथियाराें के साथ खेतों में छिपे बाकी की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ही मनदीप, सोनू समेत कई व्यक्तियों ने शुक्रवार की रात बूटा सिंह के घर के आगे शराब के नशे में खूब उत्पात मचाया तथा परिजनों को गाली दी थी। शनिवार की सुबह बूटा सिंह के परिवार के सदस्य मनदीप व सोनू के परिजनों से उनकी रात में की गई हरकत की शिकायत करने गए। आरोप है कि मनदीप व सोनू समेत सभी उत्पात मचाने वालों के परिजन उनके पीछे कृपाण लेकर दौड़ पडे़। बूटा सिंह पक्ष ने किसी तरह भागकर जान बचाई। शाम के समय बूटा सिंह पक्ष ने बाहर से बीस पच्चीस हथियारबंद लोग बुला लिए तथा उत्पात मचाने वालों के घरों पर धावा बोल दिया। तमंचों से घराें पर गोलियों बरसाईं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। गांव में गोली चलने से दहशत फैल गई गई और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। हाथों में हथियार लहराते सिख सड़कों पर आ गए। राहगीराें की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग और बाहर से बुलाए व्यक्ति जंगल में जा छिपे। पुलिस इनकी तलाश में लगी है। पुलिस ने बूटा सिंह, बंत सिंह व सुरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक मनदीप, सोनू पक्ष के घर पर धावा बोलने वाले शराब के नशे में थे। सीओ सिटी राजेश कुमार के मुताबिक जंगल में छिपे बाकी आरोपियों को दबोचने के लिए कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें