फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितंबर को 75 शिक्षक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सितंबर को 75 शिक्षक होंगे सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार शिक्षक दिवस पर बड़ी संख्या में शिक्षक सम्मानित होंगे। वित्तविहीन शिक्षकों को भी सम्मान मिलेगा। शिक्षकों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जा रही है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों या राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को ही सम्मानित किया जाता रहा है।
जिले में 387 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें राजकीय इंटर कालेज 32, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय 73, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय 282 हैं। जिले में एक मात्र अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालय चांदपुर में है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि इस बार जिले के माध्यमिक विद्यालयों के 75 सेवारत शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि सम्मानित होने वाले 50 प्रतिशत शिक्षक राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों व संस्कृत विद्यालय के होंगे। जबकि शेष 50 प्रतिशत शिक्षक वित्त विहीन विद्यालयों के होंगे। शासन से शिक्षकों के चयन के लिए मानक तय है। स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जा रही है। चयन चार सितंबर शाम तक पूरा हो जाएगा। सम्मान समारोह बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार की घोषणा नहीं होने से निराशा
शासन ने शिक्षकों को मिलने वाले राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार की घोषणा नहीं की है। पुरस्कार हर साल पांच सितंबर पर शिक्षक दिवस पर दिए जाते हैं। जिले से इस बार राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार के लिए तीन शिक्षकों के नाम स्वीकृति के लिए भेजे गए थे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि इस बार उन्हीं शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पिछली बार राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें