फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की तहसील में हुई मासिक पंचायत

विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत में किसानों ने उठाया बढ़ी बिजली दरों का मुद्दा
विज्ञापन

नजीबाबाद।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने नहरों में पानी छोड़े जाने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने, 50 वर्ष आयु के किसान व मजदूर को आठ हजार रुपये मासिक पेंशन देने सहित कई समस्याओं को मासिक पंचायत में उठाया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सीओ को सौंपा।
तहसील परिसर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक पंचायत जसवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंडल प्रभारी ने कहा कि किसान-मजदूरों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही। कभी नहरों में पानी नहीं तो कभी क्षेत्र की बिजली गुल है। गन्ना किसानों को 14 दिनों में गन्ना भुगतान देने में अधिकांश चीनी मिले असमर्थ रहीं हैं। किसान को मानसिक और आर्थिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है। जिला मीडिया प्रभारी अंचल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम उमेश कुमार मिश्र को संबोधित 11 सूत्रीय मांग एक ज्ञापन सीओ महेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में चीनी मिलों से 14 दिनों के भीतर गन्ने का भुगतान कराने, बरकातपुर शुगर मिल से जुड़े संविदा कर्मचारियों को नियमानुसार स्थायी किए जाने तथा संगठन को उसकी सूची उपलब्ध कराने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने, नहरों में पानी छोड़ जाने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने, 50 वर्ष आयु के किसान मजदूरों को 8 हजार रुयपे मासिक पेंशन देने, ग्राम पंचायत तिसोतरा के जर्जर पंचायतघर, अस्पताल और सरकार नलकूप की मरम्मत कराने, नजीबाबाद-मंडावली खस्ताहाल मार्ग को गड्ढामुक्त कराने सहित अनेक समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस अवसर पर अनिल कुमार, जीतराम सिंह, सविता, डॉ.अरविंद, मो. यामीन, आदेश शर्मा, डालचंद सिंह, रामपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, आनंद सिंह, अतर सिंह, उपेंद्र सिंह, शेर सिंह, नरेश शर्मा, मांगेराम, मयंक चौहान, गौरव, सोमपाल, मुकेश, महावीर सिंह, रघुनाथ सिंह, मुन्नी देवी, रेशा देवी, सविता, कलावती, केलो देवी, निर्मला देवी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता से बेखबर किसान-मजदूर संगठन
नजीबाबाद। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ देशभर में आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। आचार संहिता से बेखबर किसान-मजदूर संगठन ने मासिक बैठक की और विभिन्न समस्याओं का एक ज्ञापन सीओ को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें