फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर सर्किल के 7358 लोगों पर 715 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर सर्किल के 7358 लोगों पर 715 करोड़ बकाया
विज्ञापन

धामपुर। बिजली के बकायादार सरकार की ओटीएस योजना का लाभ उठाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यह योजना केवल 30 नवंबर तक ही लागू है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि धामपुर एसई सर्किल में लगभग 7358 बकायादारों पर 715 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद बताते हैं कि धामपुर डिवीजन प्रथम में 2150 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर 240 करोड़ रुपये की बकाया है। ये सभी ऐसे बकायादार हैं, जिनके ऊपर एक लाख रुपये से अधिक की बकाया चली आ रही है। धामपुर वितरण खंड द्वितीय में 2730 बकायादारों पर 250 करोड़ रुपये बकाया हैं। नगीना डिवीजन के 1200 बकायादारों पर 956 लाख और नजीबाबाद डिवीजन में 1278 पर 130 करोड़ बकाया है। एसई का कहना है कि सरकार की ओर से कनेक्शनों को विच्छेदित करने पर रोक लगी है। अधिकारियों के आदेेश हैं कि बकायादारों को उनके घर पर जाकर प्रेरित कर बकाया को जमा कराने की अपील करनी है, लेकिन इसका लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें