फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मानपुर में किसानों ने घोषणा पत्र भरने का विरोध किया

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव मानपुर में समिति कर्मचारियों का घेराव करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
घोषणा पत्र भरने गए कर्मचारियों का किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव मानपुर में घोषणा पत्र भरने गए समिति कर्मचारियों का किसानों ने विरोध किया। किसानों ने घोषणा पत्र नहीं भरवाये और कर्मचारियों को अपने बीच ही बैठा लिया।
गन्ना समिति नजीबाबाद की ओर से कर्मचारी विपिन कुमार और रामप्रसाद सिंह गांव मानपुर में गन्ना किसानों से घोषणा पत्र भरवाने गए थे। भाकियू लोकशक्ति के मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह के निवास पर किसानों और कार्यकर्ताओं ने घोषणा पत्र भरने का विरोध किया। किसानों ने कर्मचारियों का घेराव कर अपने बीच ही बैठा लिया। सूचना पर पहुंचे भाकियू लोकशक्ति जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह से फोन पर संपर्क किया। डीसीओ के आश्वासन पर किसानों ने समिति कर्मचारियों को गांव से जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि किसानों पर घोषणा पत्र भरने का दबाव बनाया गया तो संगठन डीसीओ कार्यालय पर धरना देंगे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल महासचिव अंबरीष चौधरी, विजेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, निक्की आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें