फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति का संदेश दिया। एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और मां भारती की वंदना प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों ने बाल गीत, अंगद-रावण संवाद, देशभक्ति गीत, मूर्खाधिपति नाटक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, होली गीत, परी गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. बीरबल सिंह ने विद्यार्थियों से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. जीआर गुप्ता ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर देश के भविष्य को निखारकर उन्हें देश और समाजसेवा में लगाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सीताराम राणा ने कहा कि देश इस समय गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है। हमें अपने बच्चों को पहले से ज्यादा संस्कारी और देशभक्त बनाना होगा। संचालन आचार्य विक्रम सिंह ने किया। प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह, व्यवस्थापक सुरेंद्र प्रकाश भटनागर ने स्कूल की उपलब्धि गिनाईं। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, लोकप्रिय काकरान, नवीन राणा, सुधीर कुमार, सतेंद्र सिंह, रेवादत्त शर्मा, जगदीशचंद्र वर्मा, एकता वत्स, सुनील सिंघल, हेमेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन से निष्कासित किया
बिजनौर। मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष रूपधारा ने कोषाध्यक्ष पद से गोमती कोरंगा को निष्कासित कर दिया है। गोमती कोरंगा की जगह सरोज कुमारी को नियुक्त किया गया। बैठक में कुमकुम पाल, आदेशबाला, मणि पांडेय, अमिता रघुवंशी, सुशीला देवी, अंशुल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें