अतिक्रमण हटाने को नोटिस दिया
नगीना। शिवरात्रि पर्व की यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने नगर के करीब 300 दुकानदारों को नोटिस देकर निर्देशित किया है कि वे 25 फरवरी से पांच मार्च तक नगर के मुख्य मार्ग के दुकानदार अपने दुकानों के सामने का अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटा दें।
थाना नगीना के कार्यवाहक प्रभारी प्रवीण सिंह ने मंदिर मुक्तेश्वरवर नाथ कमेटी के अध्यक्ष हरि गोपाल तथा कार सेवा समिति के नंदकिशोर कालरा, घनश्याम सेठी, सुनील सेठी से मिलकर, शिवरात्रि की पर्व पर मंदिर मुक्तेश्वर नाथ में होने वाले जला अभिषेक कार्यक्रम तथा नगर की विभिन्न मंदिरों में होने वाली विशाल भंडारा आदि के आयोजनों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। प्रभारी ने नगर की मुख्य मार्ग स्थित करीब 300 दुकानदार स्वामी को नोटिस देकर निर्देशित किया है कि वे अपने दुकानों के सामने का अतिक्रमण तत्काल से हटा ले। उन्होंने नगर मैं चलने वाले समस्त ई रिक्शा स्वामी को भी निर्देशित किया है। सभी ई रिक्शा चालक पुलिस प्रशासन द्वारा घोषित रोड मैप के अनुसार ही रिक्शा का संचालन किया जाएगा। रोड मैप का अनुपालन ना करने पर उनकी विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी ने पुलिस बल के साथ नगीना के कई मार्गों का निरीक्षण किया था। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।