फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में क गांव में जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली संपर्क मार्ग पर भारी जल भराव, आवागमन ठप
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र में भारी बारिश से हरेवली का संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया। हरेवली के ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने के लिए ट्रैक्टर आदि का सहारा लेना पड़ा। सफियाबाद, मीरमपुरबेगा, राजारामपुर क्षेत्र में भी जलभराव से लोग परेशान रहे।
मुअज्जमपुर-मंडावली को जोड़ने वाले हरेवली के संपर्क मार्ग पर लगभग 150 से 200 मीटर की दूरी पर संपर्क मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। पूर्व प्रधान राकेश त्यागी, रवि त्यागी, शुभम कश्यप, प्रेमनाथ, विपिन त्यागी ने बताया कि क्षेत्र से खलिया का पानी गुजर कर मालन में जाकर मिलता है। खलिया और मालन में उफान से हरेवली संपर्क मार्ग दो से तीन फीट पानी भर जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे आपात स्थिति में आवागमन कराना पड़ता है। मंडावली क्षेत्र के सफियाबाद में खलिया के उफान और मीरमपुरबेगा में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। स्कूल और कई भवनों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है। दलपतपुर महावतपुर उर्फ मंझाड़ी के प्राथमिक स्कूल में भी पानी प्रवेश करने से आवागमन और शिक्षण कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन

छप्पर गिरा, दो घायल
मंडावली। मिर्जापुर सैद में खुर्शीद का छप्पर जलभराव से धराशायी हो गया, जिसमें खुर्शीद की पुत्रवधू और पौत्र मामूली रूप से घायल हो गए। भारी बारिश से गांव करौली में रमेश के कमरे की छत धराशायी हो गई। कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जलभराव से जन-जीवन प्रभावित
जलालाबाद। नजीबाबाद-जलालाबाद मार्ग के फ्लाईओवर के निकट राजारामपुर क्षेत्र में जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। क्षेत्रीय नागरिकों ग्राम प्रधान मो.शाहिद, फुरकान खां, शाकिर हुसैन, मो.जाहिद, डॉ.नाजिम, अश्फाक अहमद ने राजारामपुर और आजाद चौक पर जलभराव और गड्ढों से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। राजारामपुर क्षेत्र के नागरिकों ने एसडीएम से क्षेत्र की जल निकासी सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें