फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनैली नदी में आए उफान से ग्रामीणों में बैचेनी बढ़ी, कई गांवों के मार्ग कटान होने से ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बनैली नदी में आए उफान से बढ़ी बेचैनी
विज्ञापन

अफजलगढ़ । क्षेत्र में भारी वर्षा होने से गांव आलमपुर में बनैली नदी में फिर से उफान के आने से ग्रामीणों में फिर से बेचैनी पैदा हो गई है। शुक्रवार सवेरे बनैली में पीली जलाशय से अधिक पानी छोड़ने से बनैली का बहाव खेतों की तरफ हो गया है। नदी का पानी गांव में घुस आया है। गांव के रास्तों में बनैली का करीब दो फीट पानी तेजी से प्रवाहित हो रहा है। यदि ऐसे ही लगातार बारिश होती रही, तो घरों में पानी घुसने से उनकी बर्बादी होगी। प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से शोर मचाने के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीण उमेश कुमार, रोशन सिंह, भारत सिंह, कृपाल सिंह, मुरारी सिंह, प्रीतम सिंह, हरवंश सिंह, अरुण कुमार, कपिल कुमार का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से गांव की ओर कटाव को रोकने के लिए पिछले दिनों तटबंध मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था। नदी के तेज प्रवाह के कारण विभाग की ओर से हुआ कार्य भी नदी का उफान अपने साथ बहा कर ले गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी ने गांव की ओर रुख कर लिया है। गांव में निचले भाग में नदी का पानी सरपट बहने से लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। निकटवर्ती गांव माननगर व शाहपुर जमाल में तटबंध से पानी आने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि अधिक वर्षा से तटबंद टूट गया तो उनके गांव में बाढ़ की भयंकर स्थिति पैदा हो जाएगी। नदी में आई बाढ़ से किसानों की हजारों हेक्टेयर में लहलहाती फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। किसान राजकुमार, परवीन सिंह, असलम अंसारी, वाहिद अंसारी, कृष्णदेव वर्मा, मुखराम सिंह, विजय सिंह, अमर सिंह, ओमप्रकाश, मुनेश कुमार का कहना है कि उनके खेतों में गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। बनैली का बहाव खेतों की ओर होने से खेतों का कटान हो रहा है। जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची है। शाहपुर जमाल में मुख्य मार्ग मार्ग पर कई फीट पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमालपुर व हरपुर सहित अन्य गांवों को भूतपुरी से जाने वाला मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। यह मार्ग पिछले करीब एक माह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बनैली में पानी आने से शाहपुर जमाल को जाने वाला यही मार्ग था। जो कटाव के चलते पूरी तरह से टूट गया है। संपर्क मार्ग टूटने से ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। हरपुर की पुलिया पर भी पानी आ जाने से सुआवाला बादीगढ़ मार्ग बंद हो गया है। ग्रामीण तिर्मल सिंह, इंदर सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद कुमार, अशोक कुमार, वीर सिंह ने ध्वस्त हुए मार्गों की संबंधित विभाग से मरम्मत कराने की मांग की है। चेताया है कि विभाग की ओर से इस मामले में हीलाहवाली हुई तो अधिकारियों को घेराव कर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
मानसून के बाद होगी बदहाल मार्गों की मरम्मत: विधायक
रेहड़। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते कई गांवों में बरसाती पानी जमा हो गया है। गांव हसनपुर-बादशाहपुर मार्ग पर पानी भरकर खड़ा हो गया है। ग्रामीण नन्हे, विजयपाल सिंह, चंद्र सैन, योगेश, सीता, चंद्रमुखी, मुन्नी, नीलम, अरविंद का कहना है कि भारी बारिश से क्षेत्र के अधिकांश गांवों के मार्ग ध्वस्त हो गए हैं। लोगों केेे काफी परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि वह कई बार क्षेत्र के विधायक और सांसद को अवगत करा चुके हैं, पर उनकी समस्या का निदान कराने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों में असंतोष है। विधायक सुशांत सिंह का कहना है कि बारिश से क्षेत्र के जितने भी मार्ग बदहाल हुए हैं उनका निरीक्षण कराने के बाद मरम्मत का काम कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें