फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह:दिन में दो प्रधानों पर एफआईआर, गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए जा रहे शौचालयों का पैसा गबन करने के आरोप में बाईखेड़ा व तसीहा के ग्राम प्रधान के खिलाफ डीएम के आदेश पर दोनों प्रधानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। लेकिन दोनों मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हसनपुर थानाक्षेत्र के बाईखेड़ा गांव में 502 शौचालय निर्माण होना था। लेकिन यहां163 शौचालयों का ही निर्माण हुआ। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर प्रधान पर शौचालय निर्माण में अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद चौदह जुलाई को ग्राम प्रधान छोटी देवी पर रिपोर्ट दर्ज कराई। छह दिन बाद भी पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं डीपीआरओ विमल कुमार ने तहसीहा के प्रधान चंद्रपाल पर शौचालय निर्माण का पैसा डकारने के आरोप में 19 जुलाई को रजबपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि प्रधान ने अपने और एक ठेकेदार के खाते में ट्रांसफर कर ली थी। जिसके चलते 400 शौचालयों में से 120 का ही निर्माण हो सका है। यहां भी रजबपुर पुलिस ने तीन दिन बाद प्रधान को पकड़ने की कोशिश नहीं की है।
विज्ञापन

---------------
गबन के मामले में साक्ष्य का मिलान किया जाता है, जिसके चलते देरी हो रही है। किसी भी कीमत पर आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
बृजेश सिंह, एएसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें