फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। आदित्य नारायण सिंह स्मारक हाईस्कूल तुरतपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्चन कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्राओं ने गढ़वाली नृत्य, पंजाबी भंगड़ा, भोजपुरी और देशभक्ति गीतों पर की प्रस्तुति पर समा बांध दिया। छात्र छात्रा निकिता, साक्षी, सलोनी, समता, नैतिक, मोहसिन, मीनाक्षी, जसप्रीत कौर, सिया, केशव, आदि ने प्रतिभाग किया। कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रबंधिका सीमा सिंह ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील धस्माना और संचालन ज्ञानेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, प्रदुम्मन चौहान, बलराम सिंह, फोजाराम, सतेंद्र, केके शर्मा, गोपाल सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, जोगेंद्र सिंह, अरुण कुमार, पुष्पा गौड़, लक्ष्मी देवी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें