नजीबाबाद के साहू जैन कालेज में टीकाकरण करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : NAZIBABAD
405 किशोरों ने कराया वैक्सीनेशन
नजीबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा विद्यालयों में शिविर आयोजित कर 405 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया।
इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. पूर्णिमा, डॉ. नीतू मौर्य, डॉ. नीरज द्वारा विद्यालय के 225 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। डॉ. फैज हैदर, अनिल कौशिक, अभिषेक त्यागी, संदीप पांडेय, प्रदीप कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रबंधक दीपक राजपूत और प्रधानाचार्या डॉ. अंजना राजपूत ने अभिभावकों से टीकाकरण में सहयोग करने की सराहना की।
साहू जैन कालेज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आए डॉ. अंकित और डॉ. एकता ने 180 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया। प्राचार्य डॉ. एके मित्तल ने छात्र-छात्राओं को मास्क लगाने की सलाह दी।