फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक के 297 आंगनबाड़ी केंद्रों का प्राइमरी स्कूलों में विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के 297 आंगनबाड़ी केंद्रों का प्राइमरी स्कूलों में विलय
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है। इसके तहत सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित प्रेरणा मिशन के नाम को भी बदल कर निपुण भारत मिशन कर दिया है।
मिशन के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का प्राइमरी स्कूलों में विलय किया गया हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की कक्षाओं को अब बाल वाटिका के नाम से जाना जाएगा। बाल वाटिका की कक्षाओं के साथ साथ प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक, दो व तीन की कक्षाओं के बच्चों को खेल-खेल में भाषा और गणित का ज्ञान कराया जाएगा।
विज्ञापन

धामपुर के खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल ने बताया कि सरकार की ओर से देश में आगामी सत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो गई। जिसे आगामी सत्र में क्रियान्वित किया जाना है। विभाग स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में 2147 प्राइमरी जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को विलय कर दिया गया है। धामपुर ब्लाक में 305 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। पर इनमें से 297 केंद्र चल रहे हैं। इन सभी केंद्रों को प्राइमरी स्तर में शामिल किया गया है।
- ऐसे कराया जाएगा भाषा ज्ञान: बीईओ
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन सिंह यादव ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत भाषा ज्ञान में बाल वाटिका के बच्चों को केवल दो अक्षरों वाले सरल शब्दों को पढ़ना सिखाया जाएगा। अक्षरों और संगत ध्वनियों की पहचान कराने का प्रयास होगा। कक्षा एक में चार-पांच सरल शब्दों को जोड़ कर पढ़ना सिखाया जाएगा। कक्षा दो के बच्चों को एक मिनट में करीब 45-60 शब्दों को प्रवाह के साथ पढ़ना सिखाया जाएगा और कक्षा तीन के बच्चों को अर्थ के साथ पढ़ना और प्रति मिनट 60 शब्दों को धारा प्रवाह के साथ पढ़ाने गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

गणित विषय में ऐसे कराया जाएगा अंकों का ज्ञान
बीईओ का कहना है कि गणित में बाल वाटिका के बच्चों को दस तक के अंकों की पहचान, वस्तुओं और विभिन्न आकृतियों के बारे में बताया जाएगा। कक्षा एक के बच्चों को नौ तक की संख्या लिखना व पढ़ना, सरल जोड़ना व घटाना, कक्षा दो के बच्चों को 999 तक की संख्याओं का पढ़ना लिखना, 99 तक की संख्याओं को जोड़ना और घटाना एवं कक्षा तीन के बच्चों को 9999 तक संख्या को पढ़ना, लिखना और जोड़, घटाव के साथ सरल गुणा सवालों का हल करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें