फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान आए 25 मामले

विज्ञापन
बिजनौर विकास भवन में महिला की समस्याएं सुनती उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा स? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह एवं सदस्य अवनी सिंह के सम्मुख जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित 25 मामले आए। इस पर उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर इन मामलों का निस्तारण कराकर जांच आख्या सौंपने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर एवं महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि मेघना सिंह का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होना जनपद के लिए बेहद ही गौरव का पल है। उन्होंने उत्तर सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पांच, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के छह, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की स्वंय सहायता समूह के दस एवं आयुष्मान भारत योजना के तीन लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
जनसुुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 25 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिसमें से घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, सामुदायिक शौचालय, पेंशन, दहेज उत्पीड़न आदि शामिल रहे। उपाध्यक्ष ने समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रस्तुत प्रकरण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी निस्तारण आख्या एक सप्ताह में जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि इन प्रकरणों में हुई कार्रवाई से आयोग को अवगत कराएं। उन्होंने नोडल अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी को भी प्रस्तुत प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, नोडल अधिकारी/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें