फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार में खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने अखबार की छपाई में प्रयोग होने वाली स्याही को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है और इसमें पैक कर खाद्य सामग्री बेचने और बांटने पर रोक लगाते हुए अधिकारियों को छापेमारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने समाचार पत्रों में खाद्य पदार्थों को परोसे व लपेटे जाने को नुकसानदेह बताया है। उनका कहना है कि अखबार में प्रयोग होने वाली स्याही में हानिकारक रसायन होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। साथ ही इन पत्रों के दूषित होने से संक्रमण की भी आशंका रहती है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त कामिनी चौहान ने अभिहित अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अखबार व छपे हुए कागज में पैक व परोसे गए खाद्य पदार्थों के वितरण व विक्रय को एक साल तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया के इसके लिए खाद्य विक्रेताओं को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें