फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग की टीम ने दो वायलरों पर सील लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने कपड़ा रंगाई की दो फैक्ट्रियों के बॉयलरों पर सील लगा दी। कपड़ा फैक्ट्री बंद होने से सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। ईटीपी प्लांट चालू होने के बावजूद भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मोहल्ला घास मंडी में एमएम हैंडलूम और नहटौर-नूरपुर मार्ग पर भारत हैंडलूम, दिलशाद टैक्स टाइल्स के नाम से कपड़ा रंगाई की फैक्ट्री संचालित हैं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जेई अजय कुमार कुशवाहा की टीम ने दोनों फैक्ट्रियों की जांच की। जांच के बाद के दोनों के बॉयलरों पर सील लगा दी। फैक्ट्रियों के स्वामियों का कहना हैं कि ईटीपी प्लांट लगा होने के बावजूद भी कार्रवाई की गई है। सभी कागजातों को पूरा किया गया हैं। फैक्ट्री बंद होने से सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। मजदूरों का आरोप हैं कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग अवैध रूप सेे संचालित फैक्ट्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं। आबादी में खुलेआम प्लांट चल रहे हैं। इससे प्रदूषण फैल रहा हैं। उधर, आरओ गिरीश वर्मा का कहना हैं प्लांटों को बंद कराने के पूर्व में ही आदेश दिए गए थे। उन पर सील लगा दी गई है। जो प्लांट अवैध रूप से संचालित हैं, उन्हें शीघ्र बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें