बिजनौर। श्री गौरीनाथ मंडल की ओर से शनिवार को शिवभक्तों का जत्था सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक से बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। विधायक सुचि चौधरी व मंडल के अध्यक्ष एसके बबली ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्ष एसके बबली ने बताया कि पिछले दस वर्षों से लगातार बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए बस भेजी जाती है। अब तक करीब 700 शिवभक्त बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके है। जत्था दस दिनों में बाबा अमरनाथ, बाघा बॉर्डर, स्वर्ण मंदिर, हरिद्वार से होता हुआ वापस बिजनौर आएगा। इस अवसर पर नरेंद्र बंसल, धनश्याम गुप्ता, अखिल अग्रवाल, शंकरलाल, सौरभ सिंघल, गजेंद्र सिंह, नानकचंद्र खेडा, नीरज शर्मा, रंजीत सिंह, तुषार चौधरी आदि मौजूद रहे।
आश्रम पर होने वाले कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग
बिजनौर । योगानंद आश्रम निजामतपुरा बीए दारानगरगंज के महाराज योगानंद चेला रामानंद महाराज ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नौ जुलाई को आश्रम में कराए जा रहे कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है।
महाराज योगानंद के मुताबिक गुरू माता के मृत्यु के बाद आश्रम की समस्त चल अचल संपत्ति उनके नाम रजिस्टर्ड है। वह आश्रम की समस्त संपत्ति के हकदार है। लेकिन कुछ व्यक्ति आश्रम पर कब्जा करने की नियत से नौ जुलाई को आश्रम में कार्यक्रम रखना चाहते है। उन्होंने बताया कि उनकी गैर मौजूदगी में उनकी पुत्रियों ने इनका विरोध किया तो उन्होंने पुत्रियों से मारपीट करते हुए पुत्री रीना के दांए हाथ की दो अंगुलियां काट दी।