फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी की उपाधि मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । वर्धमान कॉलेज की छात्रा तपस्या कौशिक ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से पॉलिसी डिसीजन फॉर टाइम डिपेंनडेंट डिकेइइंग आडटंस विद वैरिएबल होल्डइंडग कॉस्ट शोध शीर्षक पर पीएचडी की उपाधि मिली है। तपस्या कौशिक ने अपना शोधकार्य वर्धमान कालेज के गणित विभाग के प्रोफेसर डा. एसके शोन के निर्देशन में पूरा किया है। प्राचार्य सीएम जैन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

किरतपुर ब्लॉक ने ऋण जमा किया
बिजनौर। शादीपुर किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव अजयवीर सिंह ने बताया कि किरतपुर ब्लॉक ने अपनी बैंक ऋण की डिमांड दो करोड़ 64 लाख रुपए 30 जून को शत-प्रतिशत जमा करके जिले में प्रथम स्थान पाया है। सरकार की ऋणमाफी की घोषणा के बाद भी समिति ने सराहनीय कार्य करके दिखाया है।
एक से सात जुलाई तक करें पौधारोपण
बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एक जुलाई से सात जुलाई 2017 तक विद्यालयों में 40-40 पौधे लगाने के साथ-साथ प्रतिदिन जागरूकता रैली निकालना भी सुनिश्चित करें। पौधारोपण करते हुए चार फोटो डीआईओएस कार्यालय में जमा कराएं। पांच जुलाई को विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पौधारोपण की शपथ भी दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें