वर्धमान कॉलेज में हुई एथलेटिक प्रतियोगिता
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में वर्धमान कॉलेज धिरेय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले के कई कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव अर्जुन साहू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
वर्धमान कॉलेज में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता में कई कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन 800 मीटर दौड़ में धिरेय कुमार प्रथम औरआबिद अहमद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में सीमा चौधरी प्रथम और नूरु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 100 मीटर व 400 मीटर की हिट कराई गई। इससे पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के सचिव अर्जुन साहू और विशिष्ट अतिथि वीके सिंह ने किया। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन ने छात्र छात्राओं से खेलकूद प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अर्जुन साहू ने कहा कि खेल से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर कालेज के कई शिक्षक मौजूद रहे।
जल्द शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षा
बिजनौर। आरबीडी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जकिया रफत ने बताया कि कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं जल्द ही शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं के पास प्रयोगात्मक विषय हैं वह अपने विभाग में संपर्क करें। ताकि कोई भी छात्रा प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित न रहे। प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश विभागाध्यक्ष देंगे।