फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियाड में 150 से ज्यादा छात्र छात्राओं को मिला उत्कृष्ठ स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। द स्कॉलर्स वैली में जिला स्तरीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य अमित कुमार सहगल ने बताया कि छह जनवरी को स्कूल में चौथा ओलंपियाड का आयोजन हुआ था। 15 स्कूलों के 750 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। दो घंटे की लिखित परीक्षा में वर्ग एक से 10वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। हर क्लास के लिए अलग प्रश्न पत्र रखा गया था। इसमें उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर 150 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अंकित सिसौदिया, अरुणा गुलाटी, विनोद कश्यप, शशि चोपड़ा, गरिमा जैन, प्रीती भरद्वाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें