फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 गांवों में होगी उज्ज्वला पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के 46 गांवों में 20 अप्रैल को उज्ज्वला पंचायत आयोजित होंगी। जिले के सभी 46 गैस एजेंसी डीलरों को इसके लिए एक एक गांव गोद दिया गया है। इसके अलावा 131 गांवों में कैंप लगाकर पात्रों को बिना सिक्योरिटी के एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिले के नोडल अधिकारी विपिन आनंद ने प्रेस वार्ता में बताया कि ग्राम स्वराज अभियान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दायरे को बढ़ा दिया गया है। अब एससीएसटी वर्ग के पात्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी व अंत्योदय राशन कार्ड वालों को भी योजना में बिना सिक्योरिटी के कनेक्शन मिलेंगे। 131 गांवों, 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के एक एक वार्ड में सभी गैस एजेंसी कैंप लगाकर कनेक्शन देंगी। 20 दिन में इन जगह पर सभी परिवारों में कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इनसे अलग जिले के 46 गांवों में 20 अप्रैल को उज्ज्वला पंचायत आयोजित होंगी। इस पंचायत में गांवों की उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं गैस की उपयोगिता के बारे में बताएंगी। मौके पर 100 परिवारों को कनेक्शन भी दिए जाएंगे। ये कनेक्शन महिलाओं को ही दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना में जिले में एक लाख 22 हजार कनेक्शन अब तक बांटे जा चुके हैं। जिले के 82 प्रतिशत परिवारों में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध हैं। सभी घरों में कनेक्शन देकर रसोई को धुआंमुक्त करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में निशा राघव, विजय अग्रवाल, नैन सिंह आदि मौजूद रहे।
दलित वर्ग को सीधे जोड़ने की कोशिश
योजना में पहले केवल 2011 की जनगणना के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को ही कनेक्शन दिए जाते थे, लेकिन अब एससीएसटी वर्ग को भी इसमें सीधे शामिल किया गया है। ऐसा करके भाजपा ने दलित वर्ग को खुद से सीधे जोड़ने की कोशिश की है। योजना में खास बात यह है कि गैस एजेंसी खुद पात्रों के घर पर जाकर कनेक्शन दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें