धामपुुर। इस बार उपभोक्ताओं को बार बार बिजली कटौती की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। ओवरलोड बिजलीघर और ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है। कस्बे में 78 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं तो बिजलीघरों की नौ मशीनों को भी बदला गया है। इनमें 18 नए स्थानों पर लगाए गए हैं।
एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि पहले यहां पर 80 ट्रांसफार्मर लगे हुए थे, जिनमें अधिक भार होने के कारण फाल्ट होते रहते थे, पर अब ऐसा नहीं होगा। निगम ने इन नए बिजली के ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करवाया है। कई मुहल्लों में एबीसी कंडक्टर केबलों को डलवाया गया है। यह केबल उन मुहल्लों में डलवाया गया है, जिन बस्तियों में बिजली की अधिक चोरी की संभावना रहती थी। अभी चार दिन पहले धामपुर और शेरकोट में 33/11 केवीए की क्षमता के बिजलीघर की सभी नौ पुरानी जर्जर मशीनों को बदलवाकर नया कर दिया गया है। अब यह मशीनें अधिक गरमी में चलते गरम नहीं होगी और बिजली के सही वोल्टेज मिलेंगे।
जो सही है, उनकी मरम्मत करा देहात में लगवा दिया जाएगा: एक्सईएन
एक्सईएन ने बताया कि पुरानी मशीनों में से कुछ मशीनें सही है। जो मशीनें सही है। उनकी मरम्मत कराकर उनको देहात के किसी आवश्यकता वाले बिजलीघर में शिफ्ट करा दिया जाएगा।