फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाढ़ नियंत्रण के कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बाढ़ नियंत्रण के कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी’
विज्ञापन

धामपुर। विधायक अशोक राणा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बाढ़ की आशंका से निपटने के कार्य में तेजी लाएं। इब्राहिमपुर के पास विभाग की ओर से जो कार्य कराया जा रहा है कि वह पूरा हो जाना चाहिए था। खो नदी के किनारे बसे अधिकांश ऐसे गांव में जिनमें वर्षाकाल में नदी में उफान आने से बाढ़ की स्थिति बन जाती है। ऐसे गांवों को विभाग के अधिकारी जेसीबी से क्यूनेट के आकार में नालों की खुदाई कर नदी के रूख को बदल दें। जिससे गांवों को बाढ़ का खतरा न हो।
विज्ञापन

विधायक का कहना है कि वह बाढ़ की आशंका से निपटने कोई बार विभाग के अधिकारियों से मीटिंग कर चुके हैं। अधिकारियों से साथ नदियों का भी भ्रमण कर चुके हैं। विभाग की ओर जो परियोजनाएं शासन को भेजी गई हैं, उनमें से अधिकांश को नामंजूर कर दिया है। लेकिन जिन परियोजनाओं को मंजूर किया गया है, वहां पर कार्य मानक अनुरूप समय से हो जाना चाहिए। वह जल्द ही की बाढ़ की पैदा होने वाली स्थिति से निपटने को मुख्यमंत्री से मिलेंगे। स्थिति से अवगत कराते हुए शेष धन का आवंटन करने की सिफारिश करेंगे। विधायक ने बताया कि इब्राहिमपुर परियोजना पर 9.32 करोड़ की लागत से काम होना है। लेकिन सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये आवंटन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें