फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शित नहीं होने देंगे पद्मावत फिल्म
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। क्षत्रिय महासभा ने जनपद बिजनौर में फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन न होने देने की मांग की। महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जनपद के किसी भी सिनेमाघर में फिल्म प्रदर्शित की गई, तो महासभा कड़ा विरोध करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह क्षत्रिय महासभा का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार सुरेश कुमार से मिला। महासभा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें बताया कि निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावत क्षत्रिय समाज की आन बान और शान के खिलाफ है। पद्मावती ने अपना बलिदान दिया था न कि मुगल शासक खिलजी के सामने नृत्य और प्रेम प्रदर्शन किया था। फिल्म का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा, इस दौरान समाज को होने वाली क्षति के लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। प्रतिनिधिमंडल में केपी सिंह, राजपाल चौहान, अरुण गहलौत, सजीव चौहान, सुशील चौहान, अशोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें