फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार परिवारों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
11 हजार परिवारों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन

बिजनौर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के गांवों में पेयजल देने के अभियान पर काम शुरू कर दिया गया है। करीब पांच लाख परिवारों को शुद्ध जल की आपूर्ति की जाएगी। पहले चरण में 11 हजार 480 परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए गांवों में पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है।
सरकार की ओर से पहले पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक व सांसद निधि से हैंडपंप लगाए जाते थे। अब केंद्र व राज्य सरकार ने हैंडपंप लगवाने पर रोक लगा दी है। सरकार की ओर से गांवों में बोरिंग कराकर नलकूपों से पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी। इससे हर घर को शुद्ध जल मिलेगा। इसके लिए जिले भर के गांवों में पाइप लाइन डाली जाएगी, ओवर हैड टैंक बनेंगे और बोरिंग होंगे। जल निगम की ओर से इसके लिए चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के गांवों में बेसलाइन सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन

गांवों की आबादी करीब 30 लाख मिली है, इनमें चार लाख 90 हजार 967 परिवार मिले हैं। इन सभी परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। इस साल 11 हजार 480 परिवारों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। 23 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों में हर घर जल पहुंचाने के लिए 90 करोड़ का बजट मांगा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। योजना जिले की सभी 1123 ग्राम पंचायतों में संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

गांवों में नहीं मिलता शुद्ध पानी
गांवों में आमतौर पर किसानों के घरों में भी अब पंप लगे हैं, लेकिन इनका पानी ज्यादा शुद्ध नहीं होता है। गांवों में रहने वालों को आज भी शुद्ध पानी नहीं मिल पाया है। गांव वालों को शुद्ध जल दिलाने के लिए ही ये योजना शुरू की गई है। जल निगम के अधिशासी अभियंता भरत सिंह के मुताबिक गांवों में बेसलाइन सर्वे कराया जा रहा है। जिन परिवारों में पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य मिला है उनकी एंट्री की जा रही है। योजना में चरणबद्ध तरीके से पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें