फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटावाली नदी में बह गई 10 बीघा फसल

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव गौसपुर में कटान करती गंगा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कोटावाली नदी में बह गई 10 बीघा फसल
विज्ञापन

नांगलसोती/मंडावली। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश से क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। गांव रामपुर चाठा में किसान की 10 बीघा गन्ने की फसल कोटावाली नदी में समा गई। उधर, गंगा नदी ने गांव गौसपुर में फिर कटान शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया और गांव गौसपुर की ओर फिर से कटान शुरू कर दिया। आबादी की ओर कटान होता देख ग्रामीण में दहशत का माहौल है। नदी और गांव की आबादी के बीच मात्र 50 मीटर दूरी रह गई है। ग्राम प्रधान अनीता, भंवर सिंह, राजेश सिंह, विपिन कुमार, सुनीत, भूदेव सिंह का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने कटान क्षेत्र का सिर्फ निरीक्षण किया, लेकिन कटान रोकने का प्रयास नहीं किया। सिंचाई विभाग ने कटान रोकने के लिए अस्थायी स्टड तो बनाए, लेकिन वे अधूरे हैं। वहीं, भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी ने मंडावली के गांव रामपुर चाठा में कृषि भूमि का कटान किया। कटान के दौरान रामपुर चाठा निवासी किसान मामराज की करीब 10 बीघा गन्ने की फसल नदी में समा गई। किसानों ने प्रशासन से फसल के मुआवजे की मांग की।

मंडावली के गांव रामपुर चाठा में कृषि भूमि का कटान करती कोटावाली नदी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें