फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो पावर्टी : 2896 जरूरतमंदों का बनेगा व्यक्तिगत शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन योजना से वंचित जीरो पॉवर्टी के चिह्नित परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। ऐसे परिवारों को याेजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए पंचायत राज विभाग जीरो पॉवर्टी के परिवारों का सत्यापन शुरू किया है। 2896 पात्रों के चयन में जरुरतमंदों को शामिल किया जाएगा। वित्तीय वर्ष के लक्ष्य 7260 में 4364 को पहली किस्त के रूप में छह-छह हजार भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 546 ग्राम पंचायतों में पिछले एक दशक में दो लाख 51 हजार एकल शौचालय बनाए गए हैं। हालांकि निगरानी न होने से धीरे-धीरे वह जर्जर भी हो गए। ग्राम पंचायतों की उदासीनता से काफी संख्या में शौचालय प्रयोग लायक भी नहीं बचे। सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (सेक) सूची में छूटे पात्रों को लाभ देने के लिए शासन की ओर से हर जिलों में 2022-23 में आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद हर साल व्यक्तिगत शौचालय पात्रों को दिया जाने लगा। साल 2022 में आवेदन की संख्या अधिक थी लेकिन लक्ष्य कम था। इससे 5200 पात्रों को एकल शौचालय का लाभ मिला। साल 2023-24 में 9960, 2024-25 में करीब 15 हजार एकल शौचालय स्वीकृत हुए। धीरे-धीरे उनको पूरा कराया गया। तीन साल में एकल शौचालय की संख्या दो लाख 51 हजार से बढ़कर अब दो लाख 85 हजार तक पहुंच गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7260 व्यक्गित शौचालय स्वीकृत हुए। इसमें सत्यापन होने पर चार हजार से अधिक पात्रों को छह-छह हजार की अनुदान राशि भेज दी गई। इसमें शेष बचे 2896 में पात्रों का चयन जीरो पावर्टी में चिह्नित परिवारों से किया जा रहा है। इसके लिए सभी ब्लॉकों को पत्र दिया गया है। डीपीआरओ संजय मिश्रा ने बताया कि जीरो पावर्टी में चिह्नित परिवारों को जोड़ा जा रहा है। सत्यापन पूर्ण कर लाभाथियों के खाते में पहली किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें