फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : इस बार बनेगा सिर्फ एक मूल्यांकन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के लिए एक ही मूल्यांकन केंद्र बनेगा। श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही ने अपनी सहमति नहीं दी है। इससे विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियां जांची जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परिषद को प्रस्तावित केंद्र की सूची भेज दी है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। 94 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में करीब 54 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। सूबे के अलग-अलग जिलों की कॉपियां मंडलवार क्षेत्रों में भेजी जाती हैं। कोविड से पहले हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन जीआईसी में होता था, लेकिन पांच साल से हाईस्कूल की कापियों के लिए नेशनल और इंटर के लिए जीआईसी को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाता था। साल 2026 में मूल्यांकन केंद्र निर्धारण होने से पहले ही नेशनल इंटर कॉलेज ने केंद्र बनने से हाथ खींच लिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि नेशनल इंटर कॉलेज ने इस बार मूल्यांकन न करने का निर्णय लिया है। इससे विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को ही मूल्यांकन केंद्र बनाया जाएगा। यहां पर हाईस्कूल और इंटर की कापियां जांची जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बताया कि मूल्यांकन काम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। इससे पारदर्शिता कायम रहे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा खत्म होने पर मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें