फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन के शतक से युवराज स्पोर्ट्स वाराणसी ने भदोही को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्टेडियम में आयोजित अंडर-17 सद्भावना कप क्रिकेट में मंगलवार को युवराज स्पोर्ट्स वाराणसी ने भदोही क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम द्वितीय को 8 विकेट से शिकस्त दी। भदोही के किशोरों ने 33 ओवर में 164 रन बनाए थे। यह लक्ष्य युवराज स्पोर्ट्स वाराणसी ने दो विकेट खोकर मात्र 18 ओवरों में ही पूरा कर लिया। शानदार 125 रन बनाने वाले वाराणसी के रोशन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर भदोही की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में 164 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसमें शान अयूब ने 50, आदर्श ने 20 तथा विराट व शिवम ने 19-19 रन बनाए। वाराणसी के लिए विकास, लक्ष्मण और कुलदीप ने दो-दो विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी की टीम के ओपनर रोशन ने अपने शानदार खेल से मैच को एकतरफा बना दिया। वे एक तरफ डटे रहे, जबकि दूसरी ओर से दो विकेट गिरे। रोशन शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत तक पहुंचा कर 125 रन बनाकर आउट हुए। उनका साथ 21 रन बनाने वाले कार्तिक ने दिया। भदोही के विराट व कृष्णा ने एक-एक विकेट लिए। पूरे मैच के दौरान रोशन के खेल की हर किसी ने प्रशंसा की। रोशन को विजय राय ने मैन ऑफ द मैच के रूप में ट्राफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि किशोरों के लिए इस तरह की प्रतियोगिता से खेल में निखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें