फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई थानाक्षेत्र अहिमनपुर रेलवे हाल्ट पर शुक्रवार शाम को रेलवे पटरी पर युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। करीब 24 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सका। आशंका जताई जता रही है कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को ट्रैक के किनारे से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने 30 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत हाल में मिला। खबर लगते ही वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। खमरिया चौकी के उप निरीक्षक विष्णुकांत मिश्र पहुंचे। शव का शिनाख्त न होने से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जबसे रेलवे स्टेशन अहिमनपुर को आईबीएस हाल्ट में परिवर्तित किया गया है तब से कोई कर्मचारी हाल्ट पर नहीं दिखता। सिर्फ टिकट एजेंट ही सुबह-शाम चलने वाली एक जोड़ी अनारक्षित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट देते समय दिखाई देते हैं। ग्रामीण ऊबड़-खाबड़ मार्ग से पूर्वी फाटक की ओर जाते हैं। खमरिया नगर और आस-पास के लोगों ने वाराणसी मंडल रेल प्रशासन से आईबीएस हाल्टों पर आरपीएफ, जीआरपी चौकियां खोलने की मांग की।
प्रवीण दुबे ने कहा कि एक दशक में वह माधोसिंह-रामबाग रेल रूट पर हुए आधुनिक परिवर्तन देख चुके हैं। गत वर्ष तक अहिमनपुर स्टेशन के रूप में कार्यरत रहा लेकिन अब नहीं। ऐसी स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चौकी की स्थापना यात्रीहित में होगा। एक ब्लाक सेक्शन में आईबीएस तकनीकी से दौड़ाई जा रही ट्रेनों से कब और कहां किस तरह की घटना हो रही है कोई बताने को तैयार नहीं है। मनोज कुमार, रामसागर शुक्ला, फैसल खान, इम्तियाज अहमद, मनीष गुप्ता ने कहा कि रुट परिवर्तन करने के साथ प्रशासन को यात्री सुरक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए था। आधुनिकीकरण में रेल संरक्षा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मंडल के उच्चाधिकारियों से मिलकर जंगीगंज, अहिमनपुर आईबीएस हाल्ट पर आरपीएफ, जीआरपी चौकी खोलने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें