फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई कोतवाली के कोठरा के समीप शनिवार शाम को चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार उत्कर्ष मिश्रा (25) की मौत हो गई। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मिर्जापुर के चील्ह थानाक्षेत्र के गहियां गांव निवासी उत्कर्ष वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार को वह बाइक से घर लौट रहा था। कोठरा के समीप चार पहिया की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सेठ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक उत्कर्ष चार बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता की 10 साल पूर्व ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें