फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी मुझे माफ करना...

Fri, 03 May 2024 05:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: घटना को लेकर परिवार के लोग भी कुछ समझ नही पा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन के आते समय रेलवे ट्रैक पर लेट गया, जिससे उसका शरीर दो टुकड़ों में हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के चौरी थानाक्षेत्र के परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार तड़के इंटरमीडिएट के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे  ट्रैक पर उसका शव दो टुकड़े में बंट गया था। यह देख स्टेशन पर खलबली मच गई। उसकी शिनाख्त आकाश यादव निवासी रोटहां के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रोटहां निवासी राजेश यादव के चार बेटे और चार बेटियों में आकाश 18 तीसरे नंबर का था। वह स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, वह प्रतिदिन सुबह भोर में टहलने के लिए जाता था। शुक्रवार की सुबह चार बजे मार्निंग वॉक के लिए निकला और उसके मौत की सूचना आ गई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना जीआरपी के क्षेत्र में था। इसलिए जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मम्मी मुझे माफ करना, जो करने जा रहा हूं वह गलत... 
आकाश यादव का शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मरने से पहले उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उक्त वीडियो में उसने अपने माता-पिता संग भाई को संदेश दिया है। उसने कहा कि मम्मी मैं जो करने जा रहा हूं वह गलत है, लेकिन मेरे इस कदम पर किसी पर इल्जाम मत डालिएगा।
विज्ञापन


मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठाने जा रहा हूं। बड़े भाइयों से कहा कि वह मम्मी-पापा का ख्याल रखेंगे। लिखा कि सभी लोग मिल-जुलकर रहेंगे। माता-पिता से कहा कि मैं आप लोगो को धोखा दे रहा हूं, आप लोगों के लिए कुछ कर नहीं सका, लेकिन अगले जन्म में आकर कर्ज जरूर उतारूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें