फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: युवक ने लगाई फांसी, नहीं खुला कमरा, खिड़की से अंदर का माहौल देख परिजन बदहोश

Fri, 03 May 2024 03:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Bhadohi News: परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे के दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक को तीन बेटे हैं। उसने फांसी क्यों लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज के कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर गांव में बीती रात फंदे से लटककर युवक ने जान दे दिया। सुबह देर तक दरवाजा न खुला तो परिवार वाले सशंकित हो गए। खिड़की से देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


थानीपुर गांव निवासी अरविंद (32) पुत्र करिया बिंद मजदूरी कर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। प्रतिदिन की तरह बीती रात आठ बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य गर्मी के कारण घर के बाहर एवं छत पर सोने चले गए। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वाले परेशान हो गए। खिड़की को खोलकर देखा तो अरविंद फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें