फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में जलभराव, अस्पताल में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही जिले में 24 घंटे से अधिक समय से बारिश से कालीन नगरी का जनजीवन प्रभावित हुआ है। चार दशक पुराने सीवर व्यवस्था तथा चोक नालियों के चलते सभी मार्गों पर पानी लग गया। शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर दो दर्जन बैंक होने तथा इसी मार्ग पर सबसे अधिक जलभराव होने से बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इससे वित्तीय लेनदेन भी प्रभावित हुआ। वहीं अस्पताल में पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दो दिन की बारिश से भदोही शहर के सभी मोहल्ले भी जलमग्न हो गए। यहां तक की सिविल लाइन स्थित विद्युत उपकेंद्र में पानी भरा हुआ है। नगर के राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल के अंदर और प्रवेश द्वार पर इतना पानी लगा है कि अंदर जाने वालों रोगी और बीमार हो जा रहे हैं। कोतवाली में भी पानी भर गया है।
नगर के काजीपुर, मेन रोड तकिया कल्लन शाह, जल्लापुर, छेड़ीबीर जलालपुर, हिम्मतपुर बकुचियां में गंदगी और जलभराव का यह आलम रहा कि लोगों के घर के अंदर तक पानी चला गया।
विज्ञापन

कई मोहल्लों में कालीन कारखानों के पानी भर जाने से भी भारी समस्या हुई। शहर के पकरी तिराहा समेत रेलवे क्रासिंग रोड पर पानी घर जाने से इधर से उधर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। छेड़ीबीर, जल्लापुर, और जलालपुर मोहल्लो में लोगों ने रात जाग कर बिताई। लोगों का कहना है कि रात भर घरों के गिरने का भय बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें