फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी मतदेय स्थलों, तहसील कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय में बुधवार को अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसको लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारी पूर्ण कर लिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार की शाम को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूची में अपना नाम देख लें, जिस मतदाता का नाम सूची में न हो तो अपने बूथ लेबल ऑफिसर के यहां निर्धारित प्रारूप-6 पर आवेदन जरूर करें। इससे आपका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होने बीते दिनों संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बढ़े मतदाताओं के बारे में भी बताया।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक नवंबर 2021 से पांच दिसंबर 2021 तक प्राप्त दावे, आपत्तियों में कुल 44467 लोगों ने फार्म-6 भरा। यानी नाम बढ़वाने के लिए इतने लोगों ने आवेदन किया। इसमें महिलाएं ज्यादा रहीं। कुल 15 हजार 927 पुरुष और 28 हजार 529 महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। 16330 लोगों ने फार्म-7 यानी संशोधन के लिए व 1183 लोगों ने फार्म-8 यानी कटवाने के लिए भरा। उन्होने मतदाताओं की किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में बताया।
विज्ञापन

तीन युवा खिलाड़ी होंगे यूथ मतदाता के आईकॉन
डीएम आर्यका अखौरी ने जिले में मतदान प्रतिशत का बढ़ाने, युवाओं को मतदान प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक करने को लेकर यूथ मतदाता आईकॉन बनाया है। कहा कि मूंसीलाटपुर निवासी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मधु राय, अभयनपुर निवासी स्टेट लेवल क्रिकेट खिलाड़ी राजीव यादव व रामकिशुनपुर बसही निवासी दृष्टिबाधित क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव को आईकन बनाया गया है। ये सभी युवा मतदाता हैं।
विज्ञापन

कुल मतदाता 1192443
पुरुष मतदाता 629741
महिला मतदाता 562597
अन्य मतदाता 105
कुल बूथ 1371
कुल मतदान केंद्र 710
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें