फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के लिए कनकपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। ब्लाक के कनकपुर गोविंद पट्टी गांव में ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि पाली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह में दो बार जल चुका है। इस बार नौ दिन से जला ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। करीब एक हजार की आबादी को अंधेरे, उमस भरी गर्मी में रहना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल को लेकर हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले शिवनारायण यादव, मोहन लाल यादव ने कहा कि गांव में करीब 100 घरों के कनेक्शन के लिए एकमात्र ट्रांसफार्मर लगाया गया है। 63 केवीए के ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण वह अक्सर जल जाता है। अभी एक माह पहले जला था। उसे बदला गया। फिर से जल गया। इस बार तो अधिकारी बदलने का नाम ही नहीं ले रहे हें। यहां ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। प्रदर्शन करने वालों में संत लाल यादव, दिलीप कुमार यादव, राजनाथ, बसंत लाल, हीरालाल, शिव शंकर, राधेश्याम, हरीनाथ, राज नारायण, इंद्रजीत, सहतु राम, कमला शंकर, गिरधारी, गौरी शंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें