फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से करें चकमार्ग, पट्टा, चारागाह, खलिहान का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोरोना पर फतह और तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने सोमवार को संग्रह अमीनों और राजस्व निरीक्षकों के साथ तहसील में बैठक कर राजस्व वसूली और आमजन से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने साफ किया राजस्वकर्मी लापरवाही न करें और जिनके जिम्मे जो कार्य लंबित हों, उन्हें बगैर समय गंवाए निस्तारित करें। इस दौरान राजस्व निरीक्षकों को धारा 24 में लंबित पैमाइश, अविवाहित वरासत आदि का निस्तारण समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि गांवों में चकमार्ग की पैमाइश करें। पट्टा, कब्जा, चारागाह, खलिहान आदि का सत्यापन और ग्रामसभा की भूमि का सीमांकन कर उन्हें अवैध कब्जे से खाली कराएं। कृषि आवास, मत्स्य पालन, कुम्हारी कला, पौधरोपण कार्यक्रमों में आवंटन के लक्ष्य निर्धारित किए और निस्ताण के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया। पट्टों का लक्ष्य शतप्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जों के शिकायतों को प्राथमिकता दें और सितंबर माह में हर हाल में अवैध कब्जों से खाली कराएं।
आईजीआरएस के लंबित शिकायतों पर कहा कि शिकायतकर्ताओं से मिल कर उनका गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन हर हाल में सितंबर में खत्म करने को कहा। ग्रामसभा अजयपुर या उसके आसपास मुसहरों के लिए 4-5 बीघे भूमि प्राथमिकता के आधार पर ढूंढने और शासन, आयोग, परिषद, मुख्यमंत्री के संदर्भ के जो भी मामले हों उनका निस्तारण भी प्राथमिकता से एक सप्ताह में सुनिश्चित कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें