फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: शिवपाल यादव और ज्ञानपुर विधायक की गुफ्तगू से बढ़ी सियासी सरगर्मी

Fri, 10 Sep 2021 09:50 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

केंद्रीय जेल आगरा में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्र से शिवपाल यादव की मुलाकात ने कालीन नगरी की गर्मी बढ़ा दी है। ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चुनावी तैयारी में लगे कई दावेदारों की धड़कन भी बढ़ रही है। 
विज्ञापन
शिवपाल यादव और ज्ञानपुर विधायक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक साल से आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की मुलाकात से कालीन नगरी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आगामी चुनाव को लेकर शिवपाल की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


रिश्तेदार की फर्म और घर हड़पने के मामले में चार अगस्त 2020 को विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विधायक को 14 अगस्त को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में वह आगरा जेल में बंद है।

चार बार से ज्ञानपुर सीट से विधायक बने विजय मिश्र ने तीन बार सपा जबकि एक बार निषाद पार्टी से जीत दर्ज की। अब जैसे-जैसे 2022 चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है अलग-अलग पार्टी से लेकर राजनेता भी दांवपेंच आजमाने लगे हैं। अब केंद्रीय जेल आगरा में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्र से शिवपाल यादव की मुलाकात ने कालीन नगरी की गर्मी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


पढ़ेंः आजमगढ़ पहुंचे निरहुआ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- कितना भी जोर लगा लें, अब नहीं मिलने वाली सत्त

आगामी चुनाव के लिए अहम हो सकती है मुलाकात

ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चुनावी तैयारी में लगे कई दावेदारों की धड़कन भी बढ़ रही है। सूत्रों की माने तो विधायक के बीच मुलाकात करीबन डेढ़ घंटे तक चली। किस-किस मुद्दे पर बात हुई यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ गई है।

राजनीतिक जानकारों ने इस मुलाकात को अहम माना। उनका कहना है कि शिवपाल के करीबियों में शामिल विधायक विजय मिश्र से यह मुलाकात सामान्य नहीं है। 2022 के चुनाव में इसका रिजल्ट देखने को मिलेगा। विधायक की बेटी एवं अधिवक्ता रीमा पांडेय ने कहा कि तीन दिन पूर्व मुलाकात हुई थी। अब क्या बात हुई इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

मुलाकात के बाद शिवपाल ने क्या कहा था ?

बता दें कि बीते छह सिंतबर को शिवपाल सिंह यादव ने आगरा केंद्रीय कारगार में निरुद्ध विधायक विजय मिश्रा में मुलाकात की थी।  बाहर निकलने के बाद शिवपाल ने कहा मैं जातिवाद को नहीं मानता, लेकिन ब्राह्मणों की बात करने वाले दलों में से कोई भी दो साल से ब्राह्मण विधायकों से मिलने तक नहीं आया। ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें