चौरी थाना क्षेत्र के कन्धिया फाटक के पास सोमवार को ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने काफी देर बाद तक शिनाख्त न होने से पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना स्थल पर जुटी भीड़ में शामिल लोगों ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे इधर-उधर टहल रहा व्यक्ति वाराणसी की ओर से आ रही गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के सामने लेट गया। ट्रेन गुजरने के बाद क्षत विक्षत शव मिला। उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि शिनाख्त न होने पर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, थोड़ी देर के लिए ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। ट्रैक पर शव होने के कारण भदोही से वाराणसी की तरफ जा रही सारनाथ एक्सप्रेस 20 मिनट तक रुकी रही।