फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलो में थम नहीं रही अघोषित कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में ग्रामीण अंचलों में बिजली कटौती थम नहीं रही है। 24 घंटे में बमुश्किल आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। रात की मनमानी कटौती से ग्रामीणों में रोष है। मात्र तीन घंटे बिजली की आपूर्ति होने से लोग उमस और गर्मी से बेहाल है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दिया कि आपूर्ति में सुधार न हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मोढ क्षेत्र में स्थित विद्युत उप केंद्र करियाव और बरदहवा पावर हाउस से दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। आए दिन फाल्ट और कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई। किसी तरह दिन गुजर रहा है, लेकिन रात बिताना भारी पड़ रहा है। चकभवानी गांव निवासी श्याम यादव ने कहा कि जर्जर तार आए दिन टूट कर गिरते रहते है। जिससे बिजली व्यस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। दिन में कब बिजली आती और कब चली जाती इसका कुछ पता ही नहीं चल पाता है। रात में तीन घंटा बिजली आ रही है। सरकार के 18 घंटे बिजली देने का दावा भी हवा हो चुका है। ग्रामीण राम आसरे, जगदीश ने विभागीय अधिकारियों से आपूर्ति में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब कटौती नहीं रुकी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। घोसिया संवाददाता के अनुसार,औराई क्षेत्र के विद्युत लाइन की मेन सप्लाई उपकेंद्र औराई से होती है । अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान है।कटौती से दुर्गा पूजन, विद्यार्थियों , कारोबारी, व्यापारियों में विभाग के प्रति नाराजगी है। अभिषेक पाल ने बताया कि कोरोना के कारण पहले ही कारोबार चौपट हो चुका है। अब बिजली कटौती से भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें