फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पशुधन प्रसार अधिकारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को वृहद गो संरक्षण केंद्र पिपरिस का औचक निरीक्षण किया। दो पशुधन प्रसार अधिकारी अनुपस्थित मिले। जिसपर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। मृत पशुओं का आंकड़ा न देने पर चिकित्सक को फटकार लगाई। सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि हर सप्ताह निगरानी की रिपोर्ट दें। गायों को दाना-पानी और ठंड से बचाव का इंतजाम करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र पर पाइप से पानी लीकेज, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की कमी होने, दवाओं की कमी, ठंड से बचाव के लिए तिरपाल, हरा चारा की कमी सहित अन्य अव्यवस्थाओं पर कड़ी फटकार लगाते हुए 10 दिन में सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगवाकर उस पर अंकित नए पशु, कम पशु, मृत पशु, गायों की बीमारी में उपचार में दी गई दवाओं का विवरण भी चेक किया। पशुधन प्रसार अधिकारी विजेंद्र प्रसाद, मुकेश राम के अनुपस्थित रहने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। रजिस्टर पंजिका में मृत पशुओं के पंचनामा रिपोर्ट को मौके पर न दिखा पाने पर डॉ. शशांक शेखर को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोशालों में पशुओं के लिए समुचित चारे दाने की व्यवस्था, शीत ऋतु से गौवंश सुरक्षा, ठंड से बचाव, स्वानों से गौवंश की सुरक्षा, पीने हेतु स्वच्छ पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराइ जाए। संयुक्त निदेशक विंध्याचल मंडल डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि एक से 10 जनवरी तक पूरे प्रदेश में गायों के संपूर्ण संरक्षण अभियान चल रहा है। इसके बाद डीएम ने मतदान केंद्र पिपरिस को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें