ज्ञानपुर। आम जनता को बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1002 मरीजों का इलाज किया गया। दो गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष चक ने कई केंद्रो का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा।
कोरोना महामारी के कारण काफी दिनों से बंद चल रहा मेला सितंबर में शुरू हुआ। रविवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1002 लोगों का इलाज किया गया। इसमें 423 पुरूष, 441 महिलाओं , 138 बच्चों का इलाज किया। दो गंभीर मरीजों रेफर किया। 173 गोल्डेन कार्ड बनाया गया। इस दौरान 37 डॉक्टर 178 स्वास्थ्य कर्मी 10 आयुष डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। घोसिया: डेरवा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में आसपास के सभी ग्रामीण इलाकों से आए ग्रामीणों का उपचार कुशल चिकित्सकों ने किया । इस दौरान नेत्र सर्जन, कान रोग विशेषज्ञ समेत अन्य चिकित्सकों ने सैकड़ों से अधिक मरीजों का उपचार किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.संतोष चक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदोपट्टी में चल रहे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। कुछ केंद्रो पर व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई।