फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास रहेगी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में जुमे पर हुई हिंसा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ही अति संवेदनशील स्थानों पर खुफिया विभाग के साथ ही पुलिस के जवानों ने डेरा डाल दिया।
विज्ञापन

जुमे के दिन कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अफसर सड़कों पर उतर गए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने माधोसिंह, खमरिया, घोसिया के मुस्लिम मोहल्लों में पहुंचकर धर्मगुरुओं से बात की। अधिकारियों ने कहा कि माहौल खराब करने पर नुकसान आपका ही होगा। ऐसे में शांतिपूर्वक ढंग से नमाज अदा करें। एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार और सीओ ज्ञानपुर भुवनेश्वर पांडेय ने गोपीगंज नगर में भ्रमण कर धर्मगुरूओं से मुलाकात की। एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार धर्मगुरुओं और संभ्रांतजनों के साथ बैठकर कर रही है। जिसका यह नतीजा रहा कि गत शुक्रवार को जनपद में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई। जनपद में किसी तरह का तनाव नहीं है। बावजूद इसके सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। अति संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें