फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर और ट्रेलर की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को सुबह गिराई में डंपर से टक्कर होने के कारण ट्रेलर के परखचे उड़ गए। केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल चालक प्रधान जाट (31) निवासी बरौदा को आस-पास के लोगों ने बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खलासी सत्यनारायण जाट (28) को खरोंच तक नहीं आई। उधर, किशुनदेवपुर में राजमार्ग को पार करते समय सुनीता देवी (45), बिट्टन देवी (60) घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गिराई में सुबह लगभग 11.30 बजे हुई दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर चालक बरौदा से चूना लादकर उड़ीसा जा रहा था। कौलापुर अंडरपास ब्रिज से नीचे उतरते समय ट्रेलर के सामने दो डंपर जा रहे थे। एक डंपर के चालक द्वारा अचानक ब्रेक मार दिए जाने से ट्रेलर चालक अपने वाहन को कंट्रोल नहीं कर सका और डंपर में जोरदार टक्कर मार दिया। तेज आवाज के साथ हुई टक्कर में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक प्रधान जाट घायल होकर फंसे रहे। उन्हें किसी तरह से बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। उप निरीक्षक संतोष राय ने निजी अस्पताल पहुंच कर घायल ट्रेलर चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें