फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन पर अतिक्रमण से लग रहा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अतिक्रमण से राहत नहीं मिल रही है। फुटपाथ की बाजार ही सर्विस लेन पर आ चुकी है। अतिक्रमण के कारण आए दिन परेशानी होती है। कभी जाम की समस्या पैदा होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है तो कभी दुर्घटनाओं का शिकार होकर लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण से परेशान राहगीर कोमलराम ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ने के बावजूद नगर प्रशासन ठेला, खोमचा वालों की सुधि लेने के लिए आगे नहीं आ रहा है। पुलिस भी राजमार्ग के मुख्य लेन पर खड़े जर्जर वाहनों को अन्यत्र हटाने को लेकर गंभीर नहीं है। गोपीगंज में लगभग 40 से 50 गांवों का प्रमुख बाजार होने से सुबह से शाम तक जाम तक रुक-रुक कर जाम लगता रहता है। व्यापारी राजेश्वर ने कहा कि फुटपाथ की बाजार के आगे उनका धंधा पूरी तरह से चौपट होने लगा है। डग्गामार आटो चालक कब और कहां सवारी लादने के लिए खड़े हो जाएंगे, कुछ नहीं कहा जा सकता। विरोध करने पर वह विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। कहने के लिए कस्बे में पुलिस चौकी और चंद कदम की दूरी पर कोतवाली है, इसके बावजूद अतिक्रमण के कारण बाजार में अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। एसपी डा.अनिल कुमार ने कहा कि शिकायतें बढ़ी हैं। एक-दो दिन में रणनीति तैयार कर अतिक्रमण की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें